Pushpa 2 इतनी मोटी रकम लेकर 'फायर पुष्पा' बने अल्लू अर्जुन! तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में बनाया नया रिकॉर्ड
पुष्पा द राइज की सफलता के बाद अब लोगों को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। पुष्पा द रूल के लिए लोगों में अभी से एक्साइटमेंट और बज बना हुआ है।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 1 की तरह पुष्पा 2 भी बड़ा धमाका कर सकती है। इस फिल्म का टीजर तो कुछ ऐसा ही बता रहा है।
पुष्पा 2 के टीजर को मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज किया गया था। इसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि पुष्पा 2 भी इतिहास रच सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मोटी रकम ली है। खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने करीब 85 लाख रुपये फीस ली है।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल भी नजर आएंगे। बता दें कि रश्मिका और फहाद फासिल पुष्पा द राइज में भी अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
फिल्म के टीजर की बात करें तो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पुष्पा जेल से फरार हो गया है और उसे पुलिस की आठ गोलियां लगी हैं।
वीडियो में दिख रहा था कि हर कोई पुष्पा को खोजता नजर आ रहा होता है, लेकिन वह टीजर के आखिरी में बाघ के साथ धांसू अंदाज में नजर आते हैं।
टीजर के अंत में अल्लू अर्जुन कहते हैं, अब रूल पुष्पा का।
इस टीजर के साथ में अल्लू अर्जुन का एक लुक भी सामने आया है, जिसमें वह पूरे नीले रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाक में नथ, कानों में झुमके और गले में माला पहना है।
पुष्पा 2 OTT प्लॅटफॉर्म Amazon Prime Video पे जानेवारी 2024 मे रिलीज होगी